*होली के दिन चोरी हुई स्कूटी का आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ाया * – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*होली के दिन चोरी हुई स्कूटी का आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ाया *

😊 Please Share This News 😊

*19 मार्च 2026 रायगढ़ : होली के दिन बोईरदादर चौक क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी के मामले में चक्रधरनगर और कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

मामले के संबंध में थाना चक्रधरनगर में प्रार्थी दीपक निषाद (48 वर्ष), निवासी बाजीरावपारा जूटमिल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 04.03.2026 को वह अपने दोस्त को गोपालपुर छोड़कर लौट रहा था। बोईरदादर चौक से पहले उसने स्कूटी क्रमांक CG 13 AD 6405 को सड़क किनारे चाबी लगी स्थिति में खड़ी कर दी और नीचे उतरकर गया, इसी दौरान अज्ञात चोर स्कूटी चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर *अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता* के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आज दिनांक 19.03.2026 को मुखबीर सूचना पर चक्रधरनगर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गोवर्धनपुर शराब दुकान के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को स्कूटी के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूपेन्द्र शर्मा (55 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हार थाना खरसिया जिला रायगढ़ बताया। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने होली के दिन बोईरदादर चौक के पास से स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की स्कूटी क्रमांक CG 13 AD 6405 बरामद कर ली गई है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू सहित चक्रधरनगर एवं कोतवाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“चोरी जैसे अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सतत कार्रवाई जारी रहेगी”*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!