*एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध कबाड़ नेटवर्क पर निरंतर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध कबाड़ नेटवर्क पर निरंतर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ 19 मार्च 2026 : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध कबाड़ के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्क्रैप के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। कार्रवाई के क्रम में 17 मार्च को ओडिशा पासिंग ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 में लोड 22.75 टन अवैध स्क्रैप आरोपित राजेश यादव पिता गयाप्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नसरतपुर थाना धनर्वा जिला पटना (बिहार) से जब्त कर आरोपित पर वैधानिक कार्रवाई की गई थी।

🚨 *अग्रोहा प्लांट के पास खड़े ट्रक पर रेड, 25.660 टन अवैध स्क्रैप जब्त*

वहीं कल 18 मार्च को पहली कार्रवाई में पूंजीपथरा पुलिस ने अग्रोहा प्लांट के पास की, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रोहा प्लांट के पास ट्रक क्रमांक OD15G-2795 में अवैध स्क्रैप कबाड़ लोड कर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई की गई, जहां चालक उपन्यास कुमार (20 वर्ष) निवासी भोजपुर (बिहार) मिला, जो स्क्रैप के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह के आधार पर ट्रक में लोड 25.660 टन स्क्रैप (कीमत लगभग 8,46,780 रुपये) जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया। कार्रवाई में ट्रक क्रमांक OD15 G-2795 (कीमत लगभग 10,00,000 रुपये) तथा 25.660 टन स्क्रैप (कीमत लगभग 8,46,780 रुपये) कुल 18 लाख 46 हजार रूपये की संपत्ति की जब्ती की गई है ।

🚨 *तमनार चौक के पास लावारिस ट्रक से कबाड़ जब्त, वाहन मालिक की तलाश जारी*

इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई में रात्रि गश्त के दौरान तमनार चौक के पास एक 12 चक्का ट्रक क्रमांक OR14R9011 लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसमें लोहे एवं टीन का कबाड़ लोड था। चालक का कोई पता नहीं चलने पर संदेह के आधार पर उक्त वाहन को धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत जप्त कर वाहन स्वामी की पतासाजी की जा रही है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, विनोद शर्मा एवं सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“जिले में सक्रिय ऐसे अवैध नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए और संबंधित आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।”*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!