*शहर सरकार द्वारा बाबा प्रियदर्शी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण जन आस्था का सम्मान :- प्रेस क्लब* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*शहर सरकार द्वारा बाबा प्रियदर्शी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण जन आस्था का सम्मान :- प्रेस क्लब*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- शहर सरकार द्वारा निगम आडिटोरियम का नामकरण पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने कहा यह जनता के आस्था का सम्मान है। सचिव नवीन शर्मा ने कहा पिछले तीन दशकों से अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा पीड़ित मानव की सेवा कर रही है। अध्यक्ष थवाईत सचिव शर्मा ने कहा बनोरा ट्रस्ट के कार्य समाज राजनीति के लिए भी प्रेरणा दाई है। पूज्य बाबा जी के आशीर्वचन समाज के मध्य आध्यत्मिक ऊर्जा का संचार कर रहे है। बनोरा ट्रस्ट ने समाज के समक्ष अनुशासन, मर्यादा,पवित्रता,शालीनता की अनुकरणीय मिशाल पेश करने में सफलता पाई है। बनोरा ट्रस्ट ने मनुष्य को उसकी छिपी हुई स्थितियों से परिचय कराया। इरादे नेक हो और कार्य पवित्र हो तो उस पर विश्वास करने वाले लोगों की कतार लंबी होती है। आश्रम के आयोजनों में बढ़ती भीड़ इस बात का स्वय सिद्ध प्रमाण है कि बनोरा ट्रस्ट ने समाज में अघोर पंथ के संबंध में फैली भ्रांतियों की दूर करने में आशातीत सफलता पाई है। बनोरा ट्रस्ट छत्तीसगढ़ राज्य की अनुपम धरोहर है। अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने कहा पूज्य बाबा जी नामकरण के मसले में शहर सरकार में पक्ष विपक्ष के पार्षदों ने जिस तरह से एकता दिखाई वह आने वाली पीढ़ी के लिए मिशाल बनेगी। आध्यात्मिक मूल्यों को स्थापित करने एवं बेसहारा लोगों को निःशुल्क चिकित्सीय सहायता मुहैया कराने के मामले में अघोर गुरु ट्रस्ट बनोरा ने बड़ा मुकाम बनाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!