*कैशलैस सुविधा शासकीय कर्मचारियों के लिए संजीवनी साबित होगी..ओपी चौधरी का आभार जताया* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*कैशलैस सुविधा शासकीय कर्मचारियों के लिए संजीवनी साबित होगी..ओपी चौधरी का आभार जताया*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के उपचार हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने पर छतीसगढ़ आर एम ए एसोसिएशन रायगढ़ की ओर से वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया गया। मीडिया हेतु जारी बयान में केवरा पटेल ने इसे सराहनीय एवं जनहितकारी कदम निरूपित किया। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए एसोसियेशन द्वारा प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। यह निर्णय शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को ना केवल आर्थिक बोझ से राहत प्रदान करेगा बल्कि विषम परिस्थिति में भी गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त करने, आकस्मिक बीमारी की स्थिति में संजीवनी बूटी साबित होगा। विधायक ओपी चौधरी के निर्णय को दूरदर्शी एवं संवेदनशील बताते हुए संघ ने कहा यह निर्णय कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सकारात्मक सोच का प्रमाण है।केश लेश सुविधा की वजह से मेडिकल खर्च हेतु तत्काल नगद पैसे की अवश्यकता खत्म होगी और कर्मचारी निश्चित होकर बेहतर इलाज हासिल कर सकेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!