*दीपक कंप्यूटर अकादमी के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण, उद्योग आधारित ज्ञान से हुए लाभान्वित* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*दीपक कंप्यूटर अकादमी के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण, उद्योग आधारित ज्ञान से हुए लाभान्वित*

😊 Please Share This News 😊

16 फरवरी 2026 रायगढ़ : Adani Foundation द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत दीपक कंप्यूटर अकादमी, पुटकापुरी के विद्यार्थियों को Adani Power Limited,छोटे भंडार, Raigarh स्थित पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।
औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन प्रक्रिया, पावर प्लांट की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकी संरचना, सुरक्षा मानक तथा उद्योगों में प्रयुक्त कंप्यूटर आधारित प्रणालियों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने औद्योगिक वातावरण में कार्यशैली एवं तकनीकी प्रबंधन को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वास्तविक औद्योगिक अनुभव भी प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में रोजगार एवं करियर के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। यह पहल विद्यार्थियों के कौशल विकास, आत्मविश्वास एवं रोजगारोन्मुखी सोच को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दीपक कंप्यूटर अकादमी, पुटकापुरी द्वारा इस शैक्षणिक सहयोग के लिए Adani Foundation एवं Adani Power Limited के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के औद्योगिक एवं शैक्षणिक सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!