*भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उमेश अग्रवाल ने किया विपक्ष के दिनो को याद* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उमेश अग्रवाल ने किया विपक्ष के दिनो को याद*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने आज सिटी कोतवाली स्थित अपने निज कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर विपक्ष के दिनो के संघर्ष को याद किया। सबसे पहले मंडल अध्यक्ष शैलेश माली को जन्मदिन की बधाई दी गई।सत्ता के पूर्व किए संघर्षों का स्मरण कर कार्यकर्ता भावुक हुए बिना नहीं रह सके। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कद्दावर भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा विपक्ष के दिनो को याद करते हुए कहा किसानों की हक की लड़ाई के लिए चक्का जाम सड़को की दुर्दशा को लेकर पदयात्राएं की गई और सत्ता आते ही सबसे पहले बदहाल सड़को को प्राथमिकता के साथ सुधारा गया। भाजपा की कथनी करनी में समानता का दावा करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो नीति सिद्धांतों का अनुशरण करते हुए पूर्ण बहुमत तक पहुंची है और सत्ता हासिल करना भाजपा का अंतिम लक्ष्य नहीं बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को जीवन की मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा शिक्षा पहुंचाना लक्ष्य है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति अभियान को याद किया। भाजपा के महामंत्री रहते हुए उमेश अग्रवाल की अगुवाई में नशा मुक्ति अभियान ने आम जनमानस को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान जन चर्चा का विषय भी बना। इस बैठक के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री साहू पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजुलता नायक भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल,रज्जू संजय, शैलेश माली,पार्षद अमित शर्मा, त्रिवेणी डहरे, सतनाम सिंह पोथीवाल,अंकुर गोरख..
सहित भाजपा के जाबांज कार्यकताओं की मौजूदगी रही

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!