*सेठ किरोड़ीमल आधुनिक रायगढ़ के शिल्पी :- ओपी चौधरी* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*सेठ किरोड़ीमल आधुनिक रायगढ़ के शिल्पी :- ओपी चौधरी*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- सेठ किरोड़ीमल की जयंती पर रायगढ़ के लिए उनके योगदान का स्मरण करते हुए विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा सेठ किरोड़ीमल का योगदान रायगढ़ के सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास में अभूतपूर्व रहा है। उन्होंने गौरीशंकर मंदिर, नटवर स्कूल, किरोड़ीमल विज्ञान कला महाविद्यालय, और बहुत जनोपयोगी संस्थाये जैसे धर्मशाला, पुस्तकालय, कॉलोनी का निर्माण कराया। आधुनिक रायगढ़ की नींव रखने की वजह से वे सही मायने में आधुनिक रायगढ़ के शिल्पी है । 1948 में उनके द्वारा निर्मित प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर आस्था का केंद्र है। नटवर स्कूल,किरोड़ीमल विज्ञान कला महाविद्यालय और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1954-55 के दौरान सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय की स्थापना की।
नेत्र चिकित्सालय और बूजी-भवन (धर्मशाला) के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। कॉलोनियों और आवासीय भवनों के निर्माण में भी उनका सहयोग रहा। सेठ किरोड़ीमल ने अर्जित धन-संपत्ति का उपयोग जन कल्याण और सामाजिक उत्थान के कार्यों में किया, जिससे रायगढ़ का सर्वांगीण विकास हुआ। सेठ किरोड़ीमल की दूरदर्शिता और दानशीलता ने रायगढ़ को एक आधुनिक शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए जन हित के कार्य आज भी शहर के विकास के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!