*आज और कल विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*आज और कल विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 10 जनवरी 2026:
सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आम नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार यह शिविर आज एवं कल 10 जनवरी और 11 जनवरी 2026 को एनटीपीसी लारा, जिला रायगढ़ में आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन आज प्रातः 11 बजे से शुरू हो गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों को मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें जिला परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जिला परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ सुविधा केंद्रित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!