*शासकीय प्राथमिक शाला डोंगीतराई में बच्चों को किया गया स्वेटर वितरण*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 2 दिसम्बर 2025/ बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़ों की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के निर्देशन में संकुल केंद्र डोंगीतराई के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डोंगीतराई में आज स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वेटर प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी और विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक जयश्री दीवान, प्रेमा पटेल एवं विनोद सिदार द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वेटर क्रय कर वितरण किया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य सिंह, संकुल समन्वयक वीरेन्द्र चौहान, प्रधान पाठक नायक, श्री चक्रधर पटेल सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुलस राम सिदार, विजय किशन, कुशलाल सिदार तथा बंशीधर किशन सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को नियमित अध्ययन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराते हुए प्रेरणादायी संदेश दिए। विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार की छात्र हितैषी गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

