*शासकीय महाविद्यालय कोतरारोड में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*शासकीय महाविद्यालय कोतरारोड में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 21 नवंबर । रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को शासकीय महाविद्यालय कोतरारोड में साइबर सेल द्वारा साइबर वॉलिंटियर्स के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की नई-नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, नकली मेट्रो-मिनी साइट्स और अन्य प्रकार की ऑनलाइन ठगी के तरीकों को उदाहरण सहित समझाते हुए बताया कि साइबर अपराध रोकथाम का सबसे प्रभावी साधन जागरूकता ही है।

डीएसपी विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि अज्ञात लिंक, संदिग्ध कॉल, फर्जी ऐप और किसी भी प्रकार की आर्थिक जानकारी मांगने वाले संदेशों से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की संदेहास्पद ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को समाज मिलकर ही खत्म कर सकता है, इसलिए जो भी जागरूकता संदेश या वीडियो प्राप्त हों, उन्हें अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें ताकि हर व्यक्ति डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग हो सके। कार्यक्रम में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह सहित स्टाफ की उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!